🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
फोटो: जवहर नवदय वदयलय म जन अलफ क आकरश 100 छतरओ न बद कय छतरवस क गट
शिक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट

Share:
| | 👁️ 44 | 📍 सगड़ी

जवाहर नवोदय विद्यालय सगड़ी में मेस कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर जेन अल्फा पीढ़ी की 90-100 छात्राओं ने छात्रावास का गेट बंद कर विरोध किया, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आजमगढ़। सगड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार सुबह जेन अल्फा पीढ़ी की छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। मेस की महिला कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपित पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज करीब 100 छात्राओं ने छात्रावास का गेट अंदर से बंद कर दिया और विरोध शुरू कर दिया। छात्राएं अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक गेट के अंदर रहीं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस में हलचल मच गई। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ महिला पुलिस कर्मियों को भी विद्यालय भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत शुरू की और उनकी शिकायतों को सुना। 
 मौके पर उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार, एसडीएम लालगंज नेहा और क्षेत्राधिकारी लालगंज आस्था जायसवाल पहुंचीं। अधिकारियों ने छात्राओं से लगातार संवाद किया। छात्रावास के बाहर पुलिस बल और शिक्षक मौजूद रहे, जबकि महिला पुलिस कर्मियों ने भी छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

 प्रधानाचार्य ने दिया लिखित आश्वासन 

 विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय ने छात्राओं को लिखित आश्वासन दिया कि प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही महिला मेस कर्मी को भी विद्यालय से नहीं हटाया जाएगा। लिखित आश्वासन के बावजूद छात्राएं तत्काल गेट खोलने के लिए तैयार नहीं हुईं। उनका कहना था कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और उनकी शिकायतों का समाधान किया जाए। 
  महिला मेस कर्मी से भी अधिकारियों ने की बातचीत
अधिकारियों ने महिला मेस कर्मी को अलग कमरे में बुलाकर उससे भी बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं छात्रावास के बाहर मौजूद अधिकारी और शिक्षक लगातार छात्राओं से बातचीत करते रहे। काफी देर तक चले संवाद के बाद अधिकारियों ने छात्राओं को समझाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी बात सुनी जाएगी। इसके बाद छात्राओं ने छात्रावास का गेट खोल दिया। गेट खुलवाने के बाद छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन छात्राओं का भरोसा कायम करने और माहौल को सामान्य करने के लिए अधिकारियों ने केवल बातचीत तक ही बात सीमित नहीं रखी। गेट खुलवाने के बाद अधिकारी छात्राओं के साथ सीधे मेस में पहुंचे और उनके साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों ने छात्राओं के साथ एक ही मेस में बैठकर खाना खाया और इस दौरान उनसे विद्यालय की व्यवस्थाओं, भोजन और अन्य समस्याओं के बारे में बातचीत की।
 अधिकारियों के छात्राओं के साथ बैठकर भोजन करने से माहौल काफी सहज हुआ और छात्राओं ने भी खुलकर अपनी बात उनके सामने रखी। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। छात्राओं ने भी अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं।

 जेन अल्फा की छात्राओं ने अपनाया अलग अंदाज

 इस पूरे घटनाक्रम में छात्राओं के विरोध का तरीका भी चर्चा में रहा। करीब 100 छात्राओं ने एकजुट होकर छात्रावास का गेट बंद किया और अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई। छात्राओं के सामूहिक विरोध को जेन अल्फा पीढ़ी के अलग अंदाज के रूप में देखा जा रहा है। 

 पहले भी व्यवस्था के खिलाफ उठ चुकी है आवाज

 करीब एक माह पहले स्मिथ इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी थी। अब जवाहर नवोदय विद्यालय सगड़ी में छात्राओं के सामूहिक विरोध के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और छात्राओं के साथ बैठकर भोजन करने का मामला चर्चा में है। अधिकारियों के समझाने के बाद छात्रावास का गेट खुल गया और विद्यालय का माहौल सामान्य हो गया।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें