🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Photo: Sales were decreasing due to saying stale bread was being sold, bakery operator killed a young man; ...
अपराध

बासी पावरोटी बताने से घट रही थी बिक्री, बेकरी संचालक ने युवक की कर दी हत्या; गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 29 | 📍 Azamgarh

गौरी नहर के पास मिला था युवक का शव, गर्दन पर धारदार हथियार के निशान और पैरों में बंधी थी रस्सी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में गौरी नहर के पास मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक्सल बेकरी के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बेकरी की पावरोटी को बासी और खराब बताकर प्रचारित करने से बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी रंजिश में आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर को गौरी नहर के पास एक युवक का शव मिला था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे और उसके पैरों में रस्सी बंधी हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक्सल बेकरी के अज्ञात मालिक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल, मृतक के कपड़ों, साइकिल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साक्ष्यों के आधार पर बेकरी संचालक अरशद अहमद (45) निवासी मंगरावा रायपुर, थाना गंभीरपुर का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 12-13 वर्षों से गौरी गांव में बेकरी चला रहा था। मृतक उसकी दुकान से पावरोटी लेकर क्षेत्र में बेचता था। मृतक द्वारा पावरोटी को खराब और बासी बताने से दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि 27 अक्टूबर को अरशद मृतक को बहाने से बेकरी के पास खेतों के रास्ते नहर किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद उसके पैरों को प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर मौके से चला गया। पुलिस ने आरोपी को 6 नवंबर की रात करीब 12:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल प्लास्टिक की रस्सी का बंडल भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें