🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
See: Before Diwali, administration raided sweet shops in Lalganj, SDM Neha Mishra got angry after seeing ...

दीपावली से पहले लालगंज में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा, गंदगी देख भड़कीं एसडीएम नेहा मिश्रा; बेसन का घोल और शीरा कराया नष्ट

Share:
| | 👁️ 11 | 📍 लालगंज

दीपावली से पहले लालगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा की अगुवाई में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, गंदगी मिलने पर बेसन का घोल और शीरा नष्ट, कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

आजमगढ़। दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा और आरके सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालगंज बाजार में मिठाई की कई दुकानों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकानों में गंदगी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

टीम ने गुरु कृपा मिष्ठान भंडार, मधुराज स्वीट्स और राजनंदनी मिष्ठान भंडार समेत कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानों में गंदगी, कूड़ा-कचरा और खाद्य पदार्थों को तैयार करने में स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिली। कर्मचारियों के सिर पर कैप और हाथों में ग्लव्स भी नहीं थे।

गुरु कृपा मिष्ठान भंडार में अनियमितताएं मिलने पर टीम ने बेसन का घोल और शीरा मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके अलावा खोया, बेसन और दूध से बनी मिठाइयों समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए। इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि उनकी गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति का पता चल सके।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम के पहुंचने की सूचना पर कुछ दुकानदारों के दुकानें बंद कर बाजार से चले जाने की भी जानकारी सामने आई। संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार के मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों से बचाना तथा बाजार में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें