🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं

रौनापार सुदनीपुर में काल बना सर्पदंश, 11 वर्षीय प्रिया की मौत से मचा कोहराम

Share:
| | 👁️ 7 | 📍 Azamgarh
Image
मां का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे परिवार में मातम - गांव में शोक की लहर आजमगढ़ / रौनापार। थाना क्षेत्र के रौनापार सुदनीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी सूर्यनाथ यादव की 11 वर्षीय बेटी प्रिया यादव की सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में खेल रही प्रिया को अचानक सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर मां दौड़ी तो देखा बच्ची दर्द से तड़प रही थी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर रौनापार के स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे। स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बेचू में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास होकर रोने लगी - "मेरी बिटिया को लौटा दो..." मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता सूर्यनाथ यादव भी बेसुध हैं। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है, हर आंख नम है। इधर घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 11 साल की प्रिया गांव में सबकी लाडली थी। उसकी असमय मौत से पूरे रौनापार सुदनीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने और गांव में सर्पदंश से बचाव के लिए दवा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें