🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
See: Woman dies after being hit by tractor-trolley in Raunapar police station area, tractor driver abscon...
दुर्घटना

रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Share:
| | 👁️ 2,847 | 📍 सगड़ी

आजमगढ़ के रौनापार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से 65 वर्षीय महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार; पुलिस जांच में जुटी।

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला-गढ़वल बांध से खरैलिया जाने वाले मार्ग पर स्थित सरकारी विद्यालय के पास शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान चंद्रावती सिंह (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय नागेंद्र सिंह, निवासी मसूरियापुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रावती सिंह शनिवार सुबह खरैलिया की ओर से अपने घर मसूरियापुर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, मृतका की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें