🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
Image: Horrific collision revealed on Purvanchal Expressway! Hit the bus in anger,
दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खौफनाक टक्कर का खुलासा! गुस्से में बस को मार दी टक्कर,

Share:
| | 👁️ 15 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस को पिकअप से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने चालक संतोष राजभर को गिरफ्तार किया है, हादसे में बस चालक और एक महिला की मौत हुई थी।

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 28 अगस्त की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पवई पुलिस ने रोडवेज बस में पिकअप से टक्कर मारने के मामले में आरोपी चालक संतोष राजभर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बस को जानबूझकर टक्कर मारने की बात स्वीकार की है। घटना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 191 के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP61AT1222 के चालक ने रोडवेज बस संख्या UP78JT0316 को तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। हादसे में बस चालक रजनीकान्त यादव और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 281, 125A, 125B और 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संतोष राजभर का नाम सामने आया। पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल होने के बाद आरोपी पहले उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा और बाद में गाजीपुर चला गया। पुलिस ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई जहानागंज में भर्ती कराया, जहां 1 सितंबर की रात 7:45 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि बस चालक, परिचालक और यात्रियों द्वारा कहासुनी से नाराज होकर उसने गुस्से में बस को टक्कर मारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें