दुर्घटना
|
📅 22 Aug 2026, 08:14 PM
|
👁️ 399
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा कुढही रसूलपुर के बीच रैन बसेरा के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली महाराजगंज क्षेत्र के जीवधारी कटघरा गांव निवासी रामदास पुत्र बिहारी (60) शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से शौच के लिए निकले थे। शौच के बाद पानी छूने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना महाराजगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रामदास के शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मोहन यादव ने बताया कि रामदास सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से शौच के लिए गए थे। इसी दौरान बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि वृद्ध की मौत पानी में डूबने से हुई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
🔥 ताज़ा खबरें
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,736 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,353 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,137 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 984 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 842 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


