🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Image: Cyber ​​gang hacking mobile phones by luring free movie-web series download exposed, leader arrested...
अपराध

फ्री मूवी-वेब सीरीज डाउनलोड का लालच देकर मोबाइल हैक करने वाला साइबर गिरोह बेनकाब, सरगना पटना से गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 30 | 📍 Azamgarh

APK फाइल के जरिए बैंक खातों से उड़ाते थे रकम, आजमगढ़ पुलिस ने लैपटॉप, पांच मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेज किए बरामद

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर फ्री मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड करने का लालच देकर लोगों के मोबाइल फोन हैक कर बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना महराजगंज पुलिस ने गिरोह के कथित सरगना आशीष कुमार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर त्योहारों के अवसर पर मुफ्त मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड करने का प्रलोभन देता था। इसके लिए आकर्षक टेम्पलेट के साथ APK फाइल अपलोड की जाती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल पर क्लिक करता, उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया जाता था। इसके बाद बैंक खातों से रकम निकालकर म्यूल खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी। इतना ही नहीं, गिरोह मोबाइल के जरिए कूटरचित आधार कार्ड भी तैयार करता था। इनका इस्तेमाल जनसेवा केंद्रों पर साइबर ठगी की रकम नकद निकालने के लिए किया जाता था। बाद में ठगी की रकम आपस में बांट ली जाती थी। इस मामले में 22 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक राहुल कुमार की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बिहार के पटना में दबिश देकर 5 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे मकान मालिक भोला सेठ के घर से आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से झारखंड के रांची का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एचपी लैपटॉप, दो रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर मुफ्त मूवी या वेब सीरीज डाउनलोड करने के नाम पर मिलने वाली अनजान APK फाइलों को मोबाइल में इंस्टॉल न करें।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें