🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
See: DJ played till late night ignoring the standards, Nizamabad Police seized two pickups; equipment sei...

मानकों की अनदेखी कर देर रात तक बजाया डीजे, निजामाबाद पुलिस ने दो पिकअप किए सीज; उपकरण जब्त

Share:
| | 👁️ 7 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़ के रघुनाथपुर में तेज आवाज में डीजे प्रतियोगिता कराने पर निजामाबाद पुलिस ने आयोजकों व संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो पिकअप सीज किए और डीजे उपकरण जब्त किए।

आजमगढ़। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाना और प्रतियोगिता आयोजित करना आयोजकों व संचालकों को भारी पड़ गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुलिस ने देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने और मना करने के बावजूद आवाज कम नहीं करने के मामले में आयोजकों एवं संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को सीज करने के साथ बड़ी संख्या में डीजे उपकरण भी जब्त किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ध्वनि प्रदूषण और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को रघुनाथपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों, सदस्यों और डीजे संचालकों ने पिकअप वाहनों पर बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में डीजे प्रतियोगिता आयोजित की थी। देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे बजने से आम लोगों, बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने डीजे की आवाज कम करने की हिदायत दी, लेकिन इसके बावजूद संचालकों ने आवाज कम नहीं की। इसके बाद पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया, जबकि अन्य वाहनों का ई-चालान किया गया। मामले में 3 नवंबर को उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य की तहरीर पर मुकदमा संख्या 278/2026 के तहत बीएनएस की धारा 289, 292, 293, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियमावली-2000 की धारा 4/6 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 15(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 एम्पलीफायर, 32 बड़े साउंड बॉक्स, 14 स्पीकर, 3 माइक, 17 मशीन, 14 लेजर लाइट, 2 मिक्सर, 1 इक्वालाइजर, 3 एसआरपी लाइट, 3 स्टेबलाइजर, 9 बोर्ड, 1 तख्त, 2 मेज और 3 स्टैंड फैन जब्त किए। सीज किए गए पिकअप वाहनों में UP50 FT 2193 और UP50 T 0622 शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य, कमला प्रसाद, विनोद कुमार यादव, वंशराज दूबे, परमानन्द सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें