🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Photo: 323 kg firecrackers recovered from a rented house in Mubarakpur, worth around Rs 2 lakh

मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये

Share:
| | 👁️ 10 | 📍 Azamgarh

मुबारकपुर के पुरारानी मोहल्ले में किराये के मकान से करीब दो लाख रुपये कीमत के 323 किलो पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं

आजमगढ़। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मुबारकपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में एक किराये के मकान से करीब 323 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि मुबारकपुर कस्बे के मोहल्ला पुरारानी स्थित एक किराये के मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान सहर पत्नी समीर के मकान के एक कमरे से विभिन्न कंपनियों और ब्रांडों के पटाखे बरामद हुए। यह मकान गुलाब गुप्ता ने किराये पर लिया था।

बरामद पटाखों में 1022 पैकेट फूलझड़ी, 119 पैकेट पॉप-अप बम, 445 पैकेट मिर्ची बम, 150 पैकेट इलेक्ट्रिक क्रैकर, 265 पैकेट मिनी बुलेट बम, 150 पैकेट चकरी और 150 पैकेट अनार शामिल हैं। इसके अलावा रॉकेट, 18 शॉट रॉकेट, प्राइम क्रैकर्स और माचिस बॉक्स के पैकेट भी बरामद किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस ने गुलाब गुप्ता पुत्र स्वर्गीय कन्हैया गुप्ता निवासी पुरारानी, थाना मुबारकपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 381/2026, धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के पर्यवेक्षण में की गई। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशीचन्द चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष मौर्या और उपनिरीक्षक प्रदीप वाजपेयी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें