🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
See: sgree 345 : bhajpa neta mneesh mishra ka toophanee daura, drjnon pndalon men nvratr moortiyon ka kiy...

सगड़ी 345 : भाजपा नेता मनीष मिश्रा का तूफानी दौरा, दर्जनों पंडालों में नवरात्र मूर्तियों का किया उद्घाटन

Share:
| | 👁️ 3 | 📍 Azamgarh
सगड़ी 345 : भाजपा नेता मनीष मिश्रा का तूफानी दौरा, दर्जनों पंडालों में नवरात्र मूर्तियों का किया उद्घाटन सगड़ी /आजमगढ़ विधानसभा सगड़ी 345 के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के तेजतर्रार नेता मनीष मिश्रा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र की देवतुल्य जनता से जनसंपर्क कर उनका कुशल-क्षेम जाना और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। मनीष मिश्रा ने अपने दौरे की शुरुआत जीयनपुर से की। इसके बाद वे चौकों बाजार, दोगनी पुल, रौनापार, चंदपट्टी, खाड़, खरैलिया ढाल सहित विधानसभा के विभिन्न इलाकों में पहुंचे। नवरात्र के पावन अवसर पर उन्होंने दर्जनों दुर्गा पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर माता रानी की मूर्तियों का उद्घाटन किया। इस दौरान पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। मूर्ति उद्घाटन के साथ-साथ मनीष मिश्रा कई जगह चल रही ऐतिहासिक रामलीला के मंचन में भी शामिल हुए। उन्होंने रामलीला में कलाकारों द्वारा किए जा रहे सजीव मंचन की सराहना की और आयोजक मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रामलीला और दुर्गा पूजा जैसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं और इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। जनसंपर्क के दौरान मनीष मिश्रा ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सगड़ी की देवतुल्य जनता ही उनका परिवार है और उनके मान-सम्मान के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी उन्होंने जनता के बीच रखा। इस अवसर पर उनके साथ रामप्रकाश यादव, विनोद, सुरेंद्र साहनी, सरवन यादव, रामाश्रय यादव, दुर्गा शुक्ला, कांता, डॉक्टर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें