🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Photo: jmeen kee dhokhadhree ka aarop: ek hee jmeen do bar bechee, pti-ptnee girphtar
अपराध

जमीन की धोखाधड़ी का आरोप: एक ही जमीन दो बार बेची, पति-पत्नी गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 31 | 📍 सगड़ी

जमीन की धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को दोबारा बेचने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर एक ही जमीन को दोबारा बेचने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से इस मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, सुन्दर सराय बल्लो गांव निवासी सुभावती पत्नी पतिराम यादव ने 23 सितंबर 2026 को जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2017 में उनके पिता ने अपनी बहुओं के नाम जमीन की वसीयत की थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से जमीन का दोबारा अपने नाम वरासत करा लिया और उसकी बिक्री कर दी। इसके बाद अपनी पत्नियों के नाम वसीयत कराकर उसी जमीन को फिर से बेच दिया। इस मामले में सीता यादव को भी जमीन बेचे जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 388/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान धारा 338 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 9:25 बजे शहर के सीताराम मोहल्ले से हुसैन मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय सैय्यद अली और उसकी पत्नी खुर्शीद फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के विरुद्ध वर्ष 2024 में कोतवाली थाने में भी धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें