दुर्घटना
|
📅 30 Aug 2026, 11:05 AM
|
👁️ 145
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़/हरैया। विकास खंड हरैया अंतर्गत ग्राम आराजी देवारा खरखिया पकड़िहावा में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया।
पंचनामा के अनुसार राकेश यादव पुत्र स्व. राम शब्द यादव निवासी ग्राम रौशनगंज की एक भैंस आराजी देवारा करखिया में विद्युत पोल से लटके 440 वोल्ट के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की देर शाम की बताई जा रही है।
पशु चिकित्साधिकारी हरैया डॉ. सूर्य प्रकाश द्वारा आज सुबह मृत भैंस का शव परीक्षण किया गया और उसके बाद मृत पशु को नियमानुसार दफना दिया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। पंचनामे पर ग्राम पंचायत रौशनगंज के प्रशासक जालन्धर यादव सहित 5 लोगों ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। मृतक भैंस की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये बताई जा रही है, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र थाना रौनापार पर दिया है, पुलिस जांच में जुटी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला 14 Oct 2026, 06:31 PM
- यूपी में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने सरकार और निर्वाचन आयोग को दिया निर्देश 14 Oct 2026, 05:58 PM
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,773 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,381 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,171 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,003 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 866 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 848 views


