ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा 6 में 137, कक्षा 7 में 120, कक्षा 8 में 164, कक्षा 9 में 85 सहित सभी कक्षाओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में सहभागिता क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।
परीक्षा को सफल बनाने में अवधेश पटेल, जगदीश पटेल, रामजीत यादव, रवि सिंह, मां शारदा कोचिंग, संजय यादव (एडवोकेट), हरेंद्र यादव, शिवम यादव सहित समिति के सभी पदाधिकारी, शिक्षकगण व कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
समिति अध्यक्ष *विकास गुप्ता* ने कहा, "यह केवल परीक्षा नहीं, ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास है। समिति भविष्य में भी शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखेगी ताकि कोई प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे।"
नारा: पढ़ेगा देवारांचल, तभी बढ़ेगा देवारांचल!


