🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
See: Azamgarh: Neem tree fallen on Chakrot in Sagdi became a problem, villagers got angry due to throwing...

आजमगढ़: सगड़ी में चकरोट पर गिरा नीम का पेड़ बना मुसीबत, रास्ते पर गोबर फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश, DM से लगाई गुहार

Share:
| | 👁️ 33 | 📍 सगड़ी
आजमगढ़/सगड़ी: तहसील सगड़ी के ग्राम हैदराबाद में ग्रामीणों का सार्वजनिक रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। चकरोट मार्ग पर नीम का विशाल पेड़ गिरा हुआ है, वहीं गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उसी सार्वजनिक रास्ते पर गोबर फेंकने से कीचड़ और गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कीचड़ और गिरे पेड़ के कारण आए दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं फिसलकर गिर रहे हैं। कई बार लोग रास्ते में फंस जा रहे हैं। बरसात के मौसम में तो हालत और भी बदतर हो गई है। सार्वजनिक मार्ग पर गोबर फेंकने का आरोप ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए सामूहिक प्रार्थना-पत्र में बताया कि गांव के आलोक मिश्रा एवं उनके दो पुत्र विनीत और पुनीत द्वारा जानबूझकर सार्वजनिक चकरोट मार्ग पर गोबर डाला जा रहा है। इससे पूरे रास्ते पर दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की है। सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध होने से किसानों को खेत पर जाने, बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हो रही है। DM से कार्रवाई की मांग समस्त ग्रामवासियों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र देकर जिलाधिकारी आजमगढ़ से मांग की है कि - 1. चकरोट मार्ग पर गिरे नीम के पेड़ को तत्काल हटवाया जाए। 2. मार्ग की साफ-सफाई और कीचड़ का निस्तारण कराया जाए। 3. सार्वजनिक मार्ग पर गोबर फेंकने वालों पर रोक लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील दिवस पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें