|
📅 07 Jul 2026, 05:56 PM
|
👁️ 175
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आराजी आतानगर में अप्रैल 2026 में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के पीड़ितों ने मुआवजा वितरण और राजस्व विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि अग्निकांड में उनकी खड़ी फसल, झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया, लेकिन तैयार की गई रिपोर्ट में वास्तविक नुकसान का सही उल्लेख नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही मुआवजा दिया गया, जबकि कई प्रभावित परिवारों को उनकी झोपड़ियों को गैर-आवासीय बताते हुए सरकारी सहायता से वंचित कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग की इस घटना में उनकी वर्षों की मेहनत और आजीविका का बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन राजस्व अभिलेखों में क्षति का समुचित विवरण दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें शासन की राहत योजना का लाभ नहीं मिल सका। पीड़ित किसानों योगेंद्र पुत्र रामकरन, विश्वनाथ, सुरेश, रामनिवास, पिंटू, श्यामकेर, प्रेमचंद, छोटेलाल, मुनाकी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वास्तविक क्षति का दोबारा आकलन कराते हुए सभी पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।वहीं, इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल जगवंत प्रजापति का कहना है कि अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुई झोपड़ियां गैर-आवासीय श्रेणी की थीं। उन्होंने बताया कि जांच नियमानुसार की गई है और रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को भेज दी गई है।
🔥 ताज़ा खबरें
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,733 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,352 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,136 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 984 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 837 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 809 views


