द पब्लिक एक्सप्रेस
लीडरबोर्ड
See: Demand for mail train stoppage, underpass and flyover at Fariha station, Pradhan submits memorandum...
Others

फरिहा स्टेशन पर मेल ट्रेन ठहराव, अंडरपास और फ्लाईओवर की मांग, प्रधान ने DRM को सौंपा ज्ञापन

Dhyanchand Yadav
04 Jul 2026, 08:51 AM 29 व्यूज
आजमगढ़ रानी की सराय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फरिहा के ग्राम प्रधान अबूबकर खान ने उत्तर पूर्व रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन देकर फरिहा रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें उठाई हैं। प्रधान ने ज्ञापन में फरिहा रेलवे स्टेशन पर मेल ट्रेनों का ठहराव शुरू करने, समपार संख्या-41 को पुनः बहाल करने अथवा वहां अंडरपास बनाने और गेट संख्या-40 पर फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि मऊ-शाहगंज रेलखंड पर स्थित फरिहा स्टेशन जौनपुर, वाराणसी, मंदुरी हवाई अड्डा और अयोध्या मार्ग से जुड़े क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित निजामाबाद तहसील अपनी ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ओडीओपी योजना में शामिल विश्व प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के लिए भी प्रसिद्ध है। ग्राम प्रधान के अनुसार फरिहा स्टेशन पर मेल ट्रेनों के ठहराव से फरिहा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों और लालगंज से मंदुरी तक के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि मऊ-शाहगंज रेलमार्ग पर माल ढुलाई के लिए सबसे बड़ा माल गोदाम फरिहा में स्थापित है, जिससे स्टेशन का महत्व और बढ़ गया है। ज्ञापन में रेल संघर्ष समिति फरिहा एवं क्षेत्रीय जनता की ओर से समपार संख्या-41 को पुनः चालू करने अथवा अंडरपास निर्माण और गेट संख्या-40 पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई है। ग्राम प्रधान ने रेल प्रशासन से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

द पब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़लेटर

ताजा खबरों और बड़ी ख़बरों के बुलेटिन सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram

🔥 ट्रेंडिंग खबरें

कोई खबर उपलब्ध नहीं है।

🔗 संबंधित खबरें

कोई संबंधित खबर नहीं मिली।