|
📅 06 Jul 2026, 03:02 PM
|
👁️ 151
|
📍 बुढ़नपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव नहर किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोहरा गांव निवासी रामलौट निषाद (45) पुत्र बैजनाथ निषाद रविवार रात करीब आठ बजे घर से शौच के लिए गांव के पास स्थित नहर पुलिया की ओर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी शशिकला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रात में शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। तलाश करने पर वह मृत अवस्था में मिले। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हुई है और उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
मृतक के साले निशीलेश निषाद, निवासी लेदौरा, ने बताया कि रामलौट मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका आरोप है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी, छह पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनकी दूसरी बेटी पूजा गंभीर रूप से बीमार है, जिसका इलाज आजमगढ़ में चल रहा है। घटना के समय पत्नी भी बेटी के इलाज के सिलसिले में अस्पताल गई हुई थीं।
थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
🔥 ताज़ा खबरें
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
- स्वच्छता अभियान में सफाई मित्रों का सम्मान, PPE किट व आईडी कार्ड वितरित 30 Sep 2026, 06:34 PM
- मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला, नगीना जीत को लेकर उठाए सवाल; 2027 से पहले गरमाई दलित राजनीति 28 Sep 2026, 03:19 PM
- फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 24 Sep 2026, 06:24 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,731 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,344 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,124 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 982 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 834 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 803 views


