🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
— विज्ञापन —
देखें: आजमगढ 14 परकष कदर पर 5 पलय म हग परकष परतयक पल म करब 6500 अभयरथ हग शमल 🔴 BREAKING
शिक्षा

आजमगढ़: 14 परीक्षा केंद्रों पर 5 पालियों में होगी परीक्षा, प्रत्येक पाली में करीब 6,500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Share:
| | 👁️ 80 | 📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर आज से परीक्षा शुरू हो गई है, जो कुल 5 पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दो दिनों में दो-दो पालियों में तथा तीसरे दिन एक पाली में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में लगभग 6,500 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वयं जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। पेपर लीक की आशंकाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले छह महीनों में इस प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई है और इस बार भी परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी शरारती तत्व परीक्षा की गोपनीयता भंग करने या व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें