🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Breaking: 32 year old youth died due to drowning in Tamsa river, accident happened while crossing the river to...
दुर्घटना

तमसा नदी में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, मंदिर दर्शन के लिए नदी पार करते समय हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम

Share:
| 📅 05 Aug 2026, 12:49 PM | 👁️ 35 | 📍 सगड़ी

जीयनपुर में तमसा नदी पार कर मंदिर जाने का प्रयास युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ, डूबने से मौत।

जीयनपुर (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में तमसा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, भुवना बुजुर्ग निवासी नागेश राजभर (32) बुधवार दोपहर तमसा नदी के किनारे रुके और स्नान करने के लिए नदी में उतर गए। इसके बाद उन्होंने नदी के दूसरी ओर स्थित मंदिर में दर्शन करने के उद्देश्य से तैरकर पार जाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। जीयनपुर पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता हरिश्चंद्र राजभर की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें