🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Photo: Teenager dies after being hit by roadways bus, friend seriously injured
दुर्घटना

रोडवेज बस की चपेट में आने से किशोर की मौत, साथी गंभीर

Share:
| 📅 09 Aug 2026, 05:30 PM | 👁️ 5 | 📍 सगड़ी

जीयनपुर में रोडवेज बस की चपेट में आने से 16 वर्षीय हदीद की मौत, हादसे में गंभीर घायल अमन का निजी अस्पताल में इलाज जारी।

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2 बजे तहसील के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सफरताज गैस एजेंसी पर गैस लेने जा रहे दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गए । हादसे में 16 वर्षीय हदीद पुत्र सलीम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन पुत्र जैश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, समुद्रपुर निवासी हदीद और अमन बाइक से गैस लेने जा रहे थे। तहसील के सामने पहुंचते ही वे रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान दोनों को बचाने के प्रयास में बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हदीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हदीद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उसके पिता सऊदी अरब में रहते हैं। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।रोडवेज बस की चपेट में आने से किशोर की मौत, साथी गंभीर

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2 बजे तहसील के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सफरताज गैस एजेंसी पर गैस लेने जा रहे दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गए । हादसे में 16 वर्षीय हदीद पुत्र सलीम की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमन पुत्र जैश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, समुद्रपुर निवासी हदीद और अमन बाइक से गैस लेने जा रहे थे। तहसील के सामने पहुंचते ही वे रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान दोनों को बचाने के प्रयास में बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हदीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमन का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हदीद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उसके पिता सऊदी अरब में रहते हैं। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें