द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़: मौत को मात देकर लौटे वरिष्ठ पत्रकार और पुत्र, डॉ. फरहान ने 5 घंटे के जटिल ऑपरेशन से बचाई जान
अन्य

आजमगढ़: मौत को मात देकर लौटे वरिष्ठ पत्रकार और पुत्र, डॉ. फरहान ने 5 घंटे के जटिल ऑपरेशन से बचाई जान

📅 19 Feb 2026, 10:06 👁️ 1 व्यूज

आजमगढ़ (द पब्लिक एक्सप्रेस)। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वरिष्ठ पत्रकार और उनके पुत्र के लिए 'डॉक्टर धरती के भगवान' साबित हुए। बिलरियागंज चुंगी स्थित एच एम सर्जिकल हॉस्पिटल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. फरहान और उनकी टीम ने पांच घंटे तक चले बेहद जटिल ऑपरेशन के बाद घायलों की सफल सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया है। इस मानवीय कार्य के लिए हिन्द एकता टाइम्स परिवार और परिजनों ने चिकित्सक के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

​बीते शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे, राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस (RNS) के जिला ब्यूरो चीफ व 'हिन्द एकता टाइम्स' के चीफ एडिटर अपने मित्र अहमद रज़ा शेख और पुत्र अजमत शेख के साथ किया सेल्टोस कार से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। रानी की सराय हाईवे पर अचानक एक लावारिस गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने जैसे ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया, वाहन का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

डॉ. फरहान और उनकी टीम का 'चमत्कार'

​हादसे में पत्रकार और उनके पुत्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उन्हें एच एम सर्जिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहाँ पूर्वांचल के कुशल चिकित्सक डॉ. फरहान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब पांच घंटे तक चले इस कठिन ऑपरेशन में पत्रकार के पैर की सफल सर्जरी की गई। अब दोनों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों ने जताया आभार, लावारिस पशुओं पर उठे सवाल

​सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने डॉ. फरहान की तत्परता और समर्पण की सराहना की। हिन्द एकता टाइम्स परिवार ने कहा कि डॉक्टर की कुशलता की बदौलत ही आज एक बड़ा अनिष्ट टल सका। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर घूम रहे लावारिस पशुओं की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के कारण हो रही आए दिन की दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

संबंधित खबरें