🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Photo: 77 percent voting took place at booth 99 of Sagdi tehsil for Gorakhpur-Faizabad division teacher ele...
राजनीति

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सगड़ी तहसील के बूथ 99 पर 77 प्रतिशत हुआ मतदान

Share:
| | 👁️ 10 | 📍 Azamgarh
सगड़ी, आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 77 प्रतिशत �मतदान हुआ। सगड़ी तहसील परिसर के बूथ संख्या 99 पर वोट डाले गए। मतदान प्रक्रिया पूरे दिन गहमागहमी के बीच चली। सुबह से ही मतदान केंद्र के आसपास प्रत्याशियों के समर्थक सक्रिय दिखे। भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता मतदाताओं से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे। मतदान केंद्र के पास सड़क किनारे करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों के समर्थकों ने टेंट लगाए थे। वे वहीं बैठकर चुनावी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और आने-जाने वाले मतदाताओं से समर्थन मांग रहे थे। शाम 4 बजे पोलिंग बंद होने पर बूथ संख्या 99 पर कुल मतदाता 489 में से 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानि 77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही सगड़ी तहसील पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। अब प्रत्याशियों के समर्थकों और वोटरों के बीच चट्टी चौराहों बाजारों में हार जीत की अटकलों और कयासों की चर्चा हो रही है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें