🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Breaking: Major action in Azamgarh before teachers MLC elections, Rs 2.41 lakh and election campaign material ...
राजनीति

शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई, 2.41 लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद; चार लोग हिरासत में

Share:
| | 👁️ 15 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 2,41,500 रुपये नकद और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद सामग्री में प्रचार पंपलेट, हैंडबिल, मतदाता पर्चियां और विभिन्न अध्यापकों की सूचियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी सदर अविनाश गौतम के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वाड टीम दौलतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की किआ सेल्टोस कार (UP54AX2379) को रोककर तलाशी ली गई। कार की बीच वाली सीट पर रखे पांच सफेद झोलों की जांच करने पर चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री बरामद हुई।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों ने कथित तौर पर बताया कि वे रुपये लिफाफों में रखकर बांटने जा रहे थे। मामले में सिधारी थाने में मुकदमा संख्या 431/2026 के तहत धारा 173 बीएनएस और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान सुभाष सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ; राजेश कुमार पाण्डेय निवासी कस्बा सिधारी, आजमगढ़; शिवमोहन सिंह निवासी समेदा, थाना सिधारी, आजमगढ़; और शिवगोविन्द सिंह निवासी करमी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ के रूप में हुई है।

ये सामान हुआ बरामद

  • 2,41,500 रुपये नकद
  • पांच सफेद झोलों में चुनाव प्रचार सामग्री, हैंडबिल, मतदाता पर्चियां और अध्यापकों की सूचियां
  • एक किआ सेल्टोस कार
  • चार मोबाइल फोन

शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर सतर्क हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें