अपराध
|
📅 11 Jul 2026, 03:51 PM
|
👁️ 258
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाड़पुर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में की गई। वहीं, नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल की तलाश जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आलेन्द्र कुमार ने 10 जुलाई को पवई लाड़पुर स्थित नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मरीज के परिजनों ने बताया कि उनके परिजन का उपचार इसी नर्सिंग होम में कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
निरीक्षण के समय नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल मौके पर नहीं मिले। मौके पर मौजूद रेनू विश्वकर्मा और रोशनी से पूछताछ में पता चला कि नर्सिंग होम में कोई पंजीकृत चिकित्सक कार्यरत नहीं था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और थाना सरायमीर में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सरायमीर पुलिस ने सूचना के आधार पर पवई लाड़पुर स्थित किराये के कमरे से रेनू विश्वकर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 25 लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगार ग्रेजुएट को हर महीने ₹5,000; अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का 2027 चुनावी घोषणापत्र 26 Nov 2026, 08:06 PM
- बैंक में रुपये जमा-निकासी करने वालों को बनाते थे निशाना, कागज की गड्डी थमाकर उड़ाते थे नकदी; पुलिस मुठभेड़ में सरगना समेत तीन गिरफ्तार 25 Nov 2026, 09:24 AM
- जमीन की धोखाधड़ी का आरोप: एक ही जमीन दो बार बेची, पति-पत्नी गिरफ्तार 24 Nov 2026, 08:18 PM
- ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में कोच नौशाद खान ने बढ़ाया उत्साह, निःशुल्क एंट्री और 25 जोड़ों के सामूहिक विवाह की सराहना 23 Nov 2026, 09:23 PM
- बहरीन में खैनी-चुनौटी मिलने पर आजमगढ़ के युवक पर 18 लाख रुपये का जुर्माना, 18 दिन हिरासत के बाद घर वापसी 22 Nov 2026, 08:46 PM
- मुबारकपुर कस्बा चौकी के प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप 15 Nov 2026, 01:13 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,968 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,659 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,409 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,196 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 1,062 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 1,025 views


