🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 11 Jul 2026, 03:53 PM
|
👁️ 108
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से लोहे के फर्मे चोरी होने की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन लोहे के फर्मे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के सरसी निवासी मनोज यादव ने 9 जुलाई को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि 8 जुलाई की रात रानीपुर रजमो स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर निर्माण कार्य में प्रयुक्त लोहे के फर्मे चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस को अंगद उर्फ गब्बर का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए लोहे के फर्मे बेचने के लिए पटेल ढाबा से हाईवे होते हुए मोहम्मदपुर की ओर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार सुबह करीब 8:19 बजे मोहम्मदपुर के पास आरोपी अंगद उर्फ गब्बर (29 वर्ष), निवासी रोहूआ, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के तीन लोहे के फर्मे बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल सूरज खरवार एवं कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह शामिल रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- कानपुर में एक्सपायर्ड चॉकलेट की लूट, बैग-बोरों में भरकर ले गए लोग; वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल 25 Aug 2026, 09:14 AM
- जौनपुर में ‘गायब’ हो गए 5 सरकारी स्कूल? संजय सिंह ने खोजने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने का किया ऐलान 24 Aug 2026, 08:00 PM
- सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ित संगठन का पैदल मार्च, नुक्कड़ सभा कर उठाई मांग 24 Aug 2026, 06:45 PM
- दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस 24 Aug 2026, 05:17 PM
- आजमगढ़: ग्रामीण थानों के दरोगाओं को डिजिटल एप्लीकेशन्स का प्रशिक्षण 24 Aug 2026, 05:08 PM
- सगड़ी में बाढ़ का कहर: बसपा नेता शंकर यादव ने किया दौरा, दर्जनों गांव का संपर्क टूटा 23 Aug 2026, 08:57 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,598 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,191 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 945 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 856 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 707 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 668 views