🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 14 Jul 2026, 09:14 AM
|
👁️ 629
|
📍 सगड़ी
आजमगढ़। जिले के तहसील सगड़ी के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। परिवार जिस सदस्य की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा था, मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान जयप्रकाश यादव (42 वर्ष) पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, कोतवाली महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश यादव 12 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय देवारांचल पुलिस चौकी में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी। परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए थे।
मंगलवार सुबह करीब 7:40 बजे महुला-गढ़वल बांध के किनारे नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम स्थित औघड़गंज बाजार से सौ मीटर पूर्व एक शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पता चला कि शव लापता जयप्रकाश यादव का है। यह खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि जयप्रकाश यादव चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर रहकर खेती-किसानी के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,771 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,379 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,168 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 999 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 866 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 847 views


