आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: अंतरजनपदीय ठग-चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद
आजमगढ़ में पुलिस और अंतरजनपदीय ठग-चोर गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी पर चोरी, ठगी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं।