अन्य
CCTV में कैद हुई ,'तस्वीर: फूलपुर पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से पैसे साइकिल उड़ाने वाले शातिर को दबोचा
📅 11 Feb 2026, 12:03
👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़: आस्था के केंद्र भी अब चोरों की नजरों से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन तकनीक और पुलिस की मुस्तैदी ने एक ऐसे ही अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आजमगढ़ के फूलपुर कस्बे में स्थित प्रसिद्ध शंकर जी मंदिर (तिराहा) के दानपात्र में चोरी करने वाले अभियुक्त रवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी ने बिगाड़ा चोर का खेल
बीती 4 फरवरी को जब मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने दानपात्र देखा, तो उनके होश उड़ गए। दानपात्र का ताला टूटा था और नकदी गायब थी। पुलिस ने जब मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक संदिग्ध युवक चोरी करते हुए साफ नजर आया। इसी बीच, 6 फरवरी को कस्बे से एक साइकिल चोरी की भी रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की।
BSNL तिराहे पर हुई घेराबंदी
उप-निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि चोर कस्बे से बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने जौमा हरिजन बस्ती के पास स्थित बीएसएनएल तिराहे पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रवि यादव अपनी चोरी की साइकिल के साथ वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से मंदिर से चुराए गए 2750 रुपये नगद भी बरामद हुए।