द पब्लिक एक्सप्रेस
) Azamgarh News: पैतृक जमीन में धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
अन्य

Azamgarh News: पैतृक जमीन में धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

📅 12 Mar 2026, 08:25 👁️ 2 व्यूज
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन से जुड़े धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में पुलिस ने वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अरुण कुमार राय समेत पांच लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अवनीश राय और उनकी पत्नी नूतन राय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पैतृक जमीन के दस्तावेजों में धोखाधड़ी की।
आरोप है कि बीमार और असहाय स्थिति का फायदा उठाकर परिवार की जमीन को धोखाधड़ी से बेच दिया गया और उससे प्राप्त धन का दुरुपयोग किया गया।
शिकायत में यह भी कहा गया कि जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया।
पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
बुधवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि मामले के वांछित आरोपी बेलाइसा के पास नीबी कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर पर मौजूद हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अवनीश राय (39) और नूतन राय (35) निवासी जोलहापुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें