ऑपरेशन CyVazra: आजमगढ़ पुलिस का सबसे बड़ा साइबर एक्शन, 11 ठग गिरफ्तार, 684 शिकायतों का खुलासा
ऑपरेशन CyVazra के तहत आजमगढ़ पुलिस ने देशभर में साइबर ठगी करने वाले बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 684 शिकायतों का खुलासा, ₹10.46 लाख फ्रीज, लग्जरी वाहन, आईफोन, फर्जी दस्तावेज और एटीएम कार्ड समेत कई सामान बरामद किए गए।