🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 23 Jul 2026, 05:50 PM
|
👁️ 106
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने और चिकित्सीय लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डॉ. मो. अकबर खान (37) निवासी माहुल खास, थाना अहरौला के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को ओमकार मौर्य निवासी ग्राम नाटी माहुल, थाना पवई ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 23 वर्षीय पत्नी करिश्मा को प्रसव के लिए रसूलपुर अहमद अली स्थित शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि चिकित्सक ने लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन किया और गलत रक्त चढ़ा दिया, जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई।
इस मामले में थाना अहरौला पर मुकदमा संख्या 234/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान जांच में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 34 भी बढ़ाई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक यश सिंह पटेल एवं पुलिस टीम ने वांछित आरोपी डॉ. मो. अकबर खान को फुलवरिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
🔥 ताज़ा खबरें
- फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी बनाकर ग्राहकों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद 05 Sep 2026, 06:51 PM
- विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप 04 Sep 2026, 04:18 PM
- रौनापार थाने से 500 मीटर दूर चोरों का तांडव, लगातार दूसरी चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल 04 Sep 2026, 01:50 PM
- आजमगढ़: सगड़ी में चकरोट पर गिरा नीम का पेड़ बना मुसीबत, रास्ते पर गोबर फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश, DM से लगाई गुहार 04 Sep 2026, 01:46 PM
- Azamgarh News: शराब के नशे में बच्चों को ले जा रहा था चालक, बस सीज लाइसेंस निरस्त 04 Sep 2026, 03:58 AM
- मायावती के वारिस पर फिर कैंची! आकाश आनंद को फिर पद से हटाया! ‘बीजेपी दबाव’ और ‘B-Team’ की चर्चा ने बढ़ाया सियासी पारा 03 Sep 2026, 05:09 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,622 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,221 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 972 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 875 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 732 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 699 views