सार्वजनिक मार्ग से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
👤 Chandresh
|
📅 12 Jul 2026, 10:26 AM
|
👁️ 2 Views
|
📍 उत्तर प्रदेश , Azamgarh
बूढ़नपुर (आजमगढ़)। शनिवार को राजस्व विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में बूढ़नपुर नगर पंचायत के रानीपुर स्थित गाटा संख्या-112 पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम बूढ़नपुर अभयराज पाण्डेय के निर्देश पर तहसीलदार शैलेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने पाया कि कैलाश गौड़ पुत्र स्व. बलिहारी गौड़, सुभाष गौड़, हरिलाल गौड़ सहित अन्य लोगों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किया गया था। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाकर मार्ग को खाली कराया तथा पत्थर डालकर सीमांकन किया। साथ ही रास्ते को सुगम बनाने के लिए मिट्टी डलवाने का कार्य भी कराया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान कब्जाधारकों और प्रशासन के बीच कुछ समय के लिए कहासुनी भी हुई। कब्जाधारकों ने अतिक्रमण न हटाने की बात कही, लेकिन अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार शैलेश कुमार ने बताया कि मौके पर अवैध अतिक्रमण पाया गया था, जिसे राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में हटवा दिया गया।
इस दौरान लेखपाल विनय कुमार सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, मुकेश कुमार, संजय यादव, सुधीर सिंह, राजस्व निरीक्षक लालता प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक प्रिंस मिश्रा, उपनिरीक्षक रमेश सिंह तथा महिला आरक्षी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share: