अपने 10 किमी दायरे में आने वाली खबरों के तुरंत अपडेट पाएं
लोड हो रहा है...
🔴 BREAKING
राजनीति
संगठन में सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर गांव-गरीब के उत्थान पर जोर : ओमप्रकाश राजभर
Share:
|📅 09 Aug 2026, 05:05 PM|👁️ 49|📍 बुढ़नपुर
अतरौलिया। स्थानीय क्षेत्र के हैदरपुर गांव स्थित मैरिज हॉल में रविवार को भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की सामाजिक समरसता परिक्षेत्र, अतरौलिया के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हैं। संगठन गांव, गरीब और किसान की समस्याओं के साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 से 22 जुलाई 2026 तक अतरौलिया क्षेत्र की जनता के इलाज के लिए सरकार की ओर से 8 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा सिकंदरपुर-नदियां मार्ग और कप्तानगंज-गोपालपुर मार्ग के साथ गांवों की छोटी-छोटी गलियों को नाली और सड़क से जोड़ने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए गए हैं।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी समाजवादी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का भी हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से सवाल किया कि उन्हें ‘पव्वा चाहिए या पावर’। जनता की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए एक कदम चलेगी तो पार्टी उनके लिए 100 कदम चलने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख को समझ रहे हैं, जबकि 15 वर्षों तक जिन्हें जनता ने अपना प्रतिनिधि बनाया, उन्हें जनता की समस्याएं दिखाई नहीं दीं।
इस दौरान रामकुमार गुप्ता, अनीता राजभर, राकेश गौड़, अमरमणि कश्यप, मनजीत अहमद, अनुज कुमार चौहान, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।संगठन में सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर गांव-गरीब के उत्थान पर जोर : ओमप्रकाश राजभर
अतरौलिया। स्थानीय क्षेत्र के हैदरपुर गांव स्थित मैरिज हॉल में रविवार को भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की सामाजिक समरसता परिक्षेत्र, अतरौलिया के जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शुभम मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी में सभी जाति और वर्ग के लोग शामिल हैं। संगठन गांव, गरीब और किसान की समस्याओं के साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 से 22 जुलाई 2026 तक अतरौलिया क्षेत्र की जनता के इलाज के लिए सरकार की ओर से 8 करोड़ 45 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा सिकंदरपुर-नदियां मार्ग और कप्तानगंज-गोपालपुर मार्ग के साथ गांवों की छोटी-छोटी गलियों को नाली और सड़क से जोड़ने के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए गए हैं।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी समाजवादी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं, उनकी सूची तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का भी हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से सवाल किया कि उन्हें ‘पव्वा चाहिए या पावर’। जनता की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए एक कदम चलेगी तो पार्टी उनके लिए 100 कदम चलने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि तीन वर्षों से वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख को समझ रहे हैं, जबकि 15 वर्षों तक जिन्हें जनता ने अपना प्रतिनिधि बनाया, उन्हें जनता की समस्याएं दिखाई नहीं दीं।
इस दौरान रामकुमार गुप्ता, अनीता राजभर, राकेश गौड़, अमरमणि कश्यप, मनजीत अहमद, अनुज कुमार चौहान, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चन्द्रेश यादव
📍 अतरौलिया, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
2020 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। निष्पक्ष, तेज़ और जनहित की पत्रकारिता के लिए समर्पित। स्थानीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को तथ्यात्मक और प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास।