🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
Image: Doctor and compounder arrested in case of woman's death during fake treatment
स्वास्थ्य

फर्जी इलाज के दौरान महिला की मौत मामले में डॉक्टर और कंपाउंडर गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 407 | 📍 Azamgarh
आजमगढ़। दीदारगंज थाना पुलिस ने फर्जी चिकित्सकीय उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित डॉक्टर और कंपाउंडर को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार मौर्या, निवासी नौहरा तथा नीरज कुमार प्रजापति, निवासी कैथौली, थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। आरोप है कि चिकित्सक के कहने पर कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए शाहगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पल्थी बाजार (शाहगंज रोड तिराहा) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

📈 ट्रेंडिंग खबरें