🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
— विज्ञापन —
Photo: Ajay Sahni awarded the students passed in Horilal Memorial Paramedical College.
स्वास्थ्य

होरीलाल मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज में उत्तीर्ण छात्रों को अजय साहनी ने किया पुरस्कृत

Share:
| | 👁️ 5 | 📍 Azamgarh

आजमगढ़: ​होरीलाल मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चेयरमैन, प्रतिनिधि अजमतगढ़ अजय साहनी द्वारा हाल ही में 'डॉ. लाल पैथ लैब' द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (हेल्थ चेकअप कैंप) में भाग लेने वाले एवं उत्तीर्ण हुए छात्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें आकाश सोनकर, दीपक चौहान, प्रियांशु यादव तथा नीरज प्रभाकर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

​कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रबंधक संजय कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार (बी.पी.टी. विभागाध्यक्ष) मौजूद रहे। इसके साथ ही फैकल्टी सदस्यों में विपुल कुमार, यतेंद्र कुमार, पंकज प्रधान, किशोर कुमार तथा संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।

​कॉलेज प्रबंधन ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी प्रकार आगे भी सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें