राजनीति
|
📅 23 Aug 2026, 04:02 PM
|
👁️ 181
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के देवरांचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की स्थापना समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को युवा समाजसेवी दिनेश यादव का समर्थन मिला है। उन्होंने समिति की मांगों को क्षेत्रवासियों की जरूरत बताते हुए कहा कि देवरांचल के विकास के लिए इन सुविधाओं का होना बेहद जरूरी है।
दिनेश यादव ने कहा कि देवरांचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी है, वहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध करा सकती हैं।
तहसील की मांग पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के लिए ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में तहसील की स्थापना होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी।
युवा समाजसेवी ने कहा कि “यह लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है” और जनहित से जुड़ी इन मांगों के लिए वह देवारा विकास सेवा समिति तथा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के सभी वर्गों से विकास की इस आवाज में सहभागिता की अपील की।
समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव ने दिनेश यादव के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और तहसील की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी। आंदोलन को मिले समर्थन के बाद देवरांचल में इन मांगों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,737 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,355 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,139 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 988 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


