📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
झोलाछाप इलाज बना मौत का कारण? महिला की मौत के बाद क्लिनिक सील, संचालक हिरासत में
|
📅 08 May 2026, 04:32 PM
|
👁️ 56
आजमगढ़ के बरदह में निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक सील कर दिया।

जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर क्लिनिक संचालक को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खम्हौली निवासी सुरेंद्र बिन्द अपनी 32 वर्षीय पत्नी को तबीयत बिगड़ने पर 07 मई की शाम करीब 6 बजे मुक्तिपुर स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे थे। यह क्लिनिक चन्द्रसेन यादव द्वारा संचालित बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर न तो सही उपचार दिया गया और न ही किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर मु0अ0सं0 159/2026 के तहत धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर संबंधित क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल आरोपी क्लिनिक संचालक चन्द्रसेन यादव पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।