द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद
अन्य

आजमगढ़: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद

📅 18 Mar 2026, 14:27 👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़, जनपद आजमगढ़ में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 वर्षों से अधिक समय से लापता एक किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2023 का है, जब थाना दीदारगंज में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को संदिग्ध की लोकेशन समय-समय पर दिल्ली और लखनऊ में मिली, लेकिन किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी। बाद में यह मामला थाना एएचटी को स्थानांतरित कर दिया गया। दिनांक 17 मार्च 2026 को सर्विलांस टीम को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़ पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी को आरोपी के साथ बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में लगातार अभियान चलाकर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबरें