📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
आजमगढ़: मंडलीय चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला से अभद्रता का आरोप, ऑर्थो सर्जन पर मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत
|
📅 12 Mar 2026, 07:08 PM
|
👁️ 46
आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंची 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने ऑर्थो सर्जन पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद के मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी में इलाज कराने आई एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ऑर्थो सर्जन पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सावित्री देवी (85 वर्ष) पत्नी स्व० नरेंद्र सिंह, निवासी करनपुर पोस्ट चण्डेश्वर, थाना जहानागंज, गुरुवार को अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी पहुंची थीं। पीड़िता का आरोप है कि वहां मौजूद ऑर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उनसे ठीक से बात नहीं की, गाली-गलौज की और मारपीट जैसा व्यवहार किया। साथ ही बिना समुचित जांच के उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया गया।
पीड़िता के साथ मौजूद उनके बेटे ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ भी अभद्रता की और मारपीट कर दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
बुजुर्ग महिला ने इस घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वह अस्पताल इलाज की उम्मीद से आई थीं, लेकिन उन्हें अपमान और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश कन्नौजिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।