🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

आजमगढ़: महराजगंज में आधी रात को गूँजी गोलियां; मुठभेड़ में दो गोतस्करों को लगी गोली, गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 70

आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गोतस्कर घायल, मौके से अवैध असलहे और मोटरसाइकिल बरामद।

आजमगढ़ (द पब्लिक एक्सप्रेस): जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक अन्य साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अहरिगाँव नहर के पास हुई घेराबंदी पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी अहरिगाँव नहर पुलिया के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य ने टीम के साथ घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों की ओर से फायरिंग जारी रही। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें अबु जैद (निजामबाद) और अनिल नोना (महराजगंज) के पैर में गोली लगी। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे तीसरे आरोपी अब्दुला को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। खतरनाक है गिरोह का इतिहास पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से छुट्टा गोवंशों को पकड़ता था और सुनसान जगहों पर ले जाकर उनका वध कर मांस की तस्करी करता था। पकड़े गए अभियुक्त अनिल नोना के खिलाफ हत्या के प्रयास (307) और गोवध जैसे संगीन अपराधों के 5 मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी का विवरण: पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: 02 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) व कारतूस। वध में इस्तेमाल होने वाले औजार (चापड़ और चाकू)। 01 मोटरसाइकिल और 04 एंड्राइड मोबाइल इस साहसिक मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य, व0उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 विनय कुमार यादव और उनकी पूरी टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें