🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

ट्रक से कुचलकर महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो बुरा हाल

Share:
| 📅 03 Feb 2026, 05:55 PM | 👁️ 48
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरो जगदीशपुर निवासी जयप्रकाश राय अपनी पत्नी रंजू राय को घर से बाइक से लेकर सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज दवा दिलाने जा रहे थे । जैसे ही फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग पर उतरे कि बगल से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया । जिससे बाइक पर बैठी महिला रंजू राय उम्र लगभग 42 वर्ष ट्रक के नीचे आ जाने से उनकी कुचलकर मौके पर मौत हो गई । वही बाइक पर सवार पति जयप्रकाश बाल बाल बच गये । घटना के बाद अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । वही पुलिस ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गई । मृतका के पास एक 17 वर्ष का बेटा है घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था ।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें