द पब्लिक एक्सप्रेस
) ​आजमगढ़: रेस्टोरेंट में बुलाकर युवती को दिया जहर, तड़प-तड़प कर हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
अन्य

​आजमगढ़: रेस्टोरेंट में बुलाकर युवती को दिया जहर, तड़प-तड़प कर हुई मौत; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

📅 20 Mar 2026, 11:24 👁️ 1 व्यूज

आजमगढ़। जनपद में महिला अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 6.0' अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण: Restaurent में बुलाकर रची गई साजिश

​वादी द्वारा थाना कोतवाली पर दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बहन को एक युवक पूर्व से लगातार परेशान कर रहा था। दिनांक 19.03.2026 को अभियुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से एक परिचित के माध्यम से पीड़िता को शहर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। रेस्टोरेंट में आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ एवं मारपीट की गई।

​जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो अभियुक्त द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे पीड़िता की स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उच्च चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 112/2026 धारा 105/123 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

​बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी

​एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 20.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल चौहान (पुत्र हरेन्द्र चौहान, निवासी थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष) को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से समय लगभग 14:54 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, किन्तु पुलिस टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

​पूछताछ में आरोपी का कुबूलनामा

​पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़िता को पूर्व से जानता था। उसने बताया कि आपसी विवाद के दौरान उसके द्वारा मारपीट की गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई और पीड़िता द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया गया। घटना के बाद अभियुक्त घबराकर मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह (थाना कोतवाली)
  • का0 सुमित कुमार (थाना कोतवाली)

संबंधित खबरें