📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
एसटीएफ का बड़ा एक्शन: हरियाणा से दबोचा गया आजमगढ़ का 50 हजारी इनामी गैंगस्टर
|
📅 02 Apr 2026, 06:49 PM
|
👁️ 46
यूपी एसटीएफ ने हरियाणा के फरीदाबाद से आजमगढ़ के कुख्यात गैंगस्टर राहुल यादव को गिरफ्तार किया है। 50,000 रुपये के इस इनामी बदमाश पर लूट, हत्या के प्रयास और चोरी समेत 14 गंभीर मामले दर्ज हैं।

लखनऊ/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने आजमगढ़ जिले के थाना देवगांव से गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी अपराधी राहुल यादव को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी की टीम अपराधियों की तलाश में फरीदाबाद में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अभियुक्त राहुल यादव डी.एल.एफ. क्राइम ब्रांच के पास छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 07:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
अपराध का काला चिट्ठा
पकड़े गए अभियुक्त राहुल यादव (निवासी सिसरेडी, थाना बरदह) ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2018 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय है। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
गैंगस्टर एक्ट और फरारी
राहुल यादव के खिलाफ थाना देवगांव में वर्ष 2023 और 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अपने परिवार से दूर फरीदाबाद में पहचान छिपाकर रह रहा था। एसटीएफ ने उसे वापस आजमगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।