सगड़ी (आजमगढ़)। "त्योहार दिलों को जोड़ने का जरिया होते हैं", इस कहावत की जीवंत तस्वीर ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर सगड़ी तहसील के अंजान शहीद ग्रामसभा में देखने को मिली। जैस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और वरिष्ठ समाजसेवी मिर्जा महफूज बेग के आवास पर ईद की मुबारकबाद देने वालों का सुबह से लेकर देर रात तक तांता लगा रहा। यहाँ मजहबी दीवारों को तोड़कर 'गंगा-जमुनी तहजीब' की वो सुंदर झलक दिखी, जो आजमगढ़ की असली पहचान है।
दिग्गजों का जमावड़ा: सांसद से लेकर विधायक तक पहुँचे ईद की खुशियों को साझा करने के लिए मिर्जा परिवार के आंगन में जनपद की बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने पहुँचकर मिर्जा महफूज बेग को गले लगाकर ईद की बधाई दी। उनके साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव, सगड़ी विधायक डॉ. एच. एन. पटेल और डॉ. अमित सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। [caption id="attachment_3592" align="aligncenter" width="600"]
मिर्ज़ा महफूज बेग के आवास पर देर शाम पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव [/caption]
नेताओं और गणमान्य लोगों की इस मौजूदगी ने न केवल उत्सव की रौनक बढ़ाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सामाजिक समरसता के आगे दलीय सीमाएं कोई मायने नहीं रखतीं।
इन प्रमुख हस्तियों ने भी दी दस्तक
मुबारकबाद देने वालों में सगड़ी के पूर्व प्रत्याशी मास्टर जयराम पटेल, बाबू राम कुंवर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, सठियाव चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन पराग यादव और लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आमिर गुड्डू समेत कई रसूखदार चेहरे शामिल रहे।
[caption id="attachment_3591" align="aligncenter" width="600"]
जैस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के घर पहुंचे दिग्गज[/caption]
मिर्जा परिवार ने किया गर्मजोशी से स्वागत
आगंतुकों की मेजबानी में मिर्जा एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन मिर्जा महफूज बेग के साथ सचिव मिर्जा यासिर बेग, मिर्जा नासिर बेग, मिर्जा मंसूर बेग और मिर्जा असद बेग पूरी तत्परता से जुटे रहे। वरिष्ठ चिकित्सक मिर्जा आतिफ बेग एवं पूर्व प्रधानाचार्य मिर्जा अफजल बेग ने भी आए हुए मेहमानों का इस्तकबाल किया।
पूरे दिन मिर्जा परिवार का आवास उत्सव के रंग में सराबोर रहा। यहाँ आए हुए लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संकल्प दोहराया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


