🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
Photo: Azamgarh: DM-SSP inspected the area affected by erosion of Ghaghra river, instructions to speed up s...

आजमगढ़: घाघरा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा कार्य तेज करने के निर्देश

Share:
| | 👁️ 295 | 📍 सगड़ी

घाघरा नदी के कटान प्रभावित क्षेत्र का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा कार्य तेज करने तथा बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

आजमगढ़। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रहे कटान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तहसील सगड़ी के ग्राम आराजी गंगापुर स्थित कटान प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कटान रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी किनारे आवश्यक स्थानों पर पर्कुपाइन लगाने, बालू से भरे बोरों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा उन्हें तार से मजबूती से बांधने के निर्देश दिए, ताकि तेज बहाव के दौरान कटान को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। 
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि लगातार कटान से उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में वे शिवपुर, सहदेवगंज तथा बांध पर बने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करने, समय रहते राहत शिविरों में पहुंचने और नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी के पास न जाने देने और नदी में स्नान न करने की भी सलाह दी।
 जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु चिकित्सा और विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही संवेदनशील गांवों की लगातार निगरानी भी की जा रही है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।
 निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी, खंड विकास अधिकारी महाराजगंज, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें