द पब्लिक एक्सप्रेस
) आजमगढ़ में रहस्यमयी हालात में बुजुर्ग की मौत, ट्यूबवेल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव
अन्य

आजमगढ़ में रहस्यमयी हालात में बुजुर्ग की मौत, ट्यूबवेल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

📅 09 Mar 2026, 09:42 👁️ 1 व्यूज
आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग का शव ट्यूबवेल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में दहशत और रहस्य का माहौल बन गया। घर से निकले और फिर नहीं लौटे प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी राम उग्रह चौहान (65 वर्ष) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे। बताया जाता है कि वह गांव के सिवान में स्थित अपने ट्यूबवेल की ओर गए थे, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। बंद कमरे में लटका मिला शव दोपहर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता होने लगी। काफी खोजबीन के बाद परिवार के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां कमरे का दरवाजा खोलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई—अंदर राम उग्रह चौहान का शव रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह भयावह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से गांव में फैली सनसनी घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच ग्रामीणों की सूचना पर बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आखिर क्यों उठाया इतना बड़ा कदम? बताया जाता है कि मृतक पहले रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर काम करते थे, लेकिन कुछ समय से घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। वहीं गांव में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर बुजुर्ग ने यह कदम क्यों उठाया, या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है।

संबंधित खबरें