द पब्लिक एक्सप्रेस
) अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आया देवारांचल उत्थान सेवा समिति, राहत अभियान सफल
अन्य

अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आया देवारांचल उत्थान सेवा समिति, राहत अभियान सफल

📅 29 Mar 2026, 16:15 👁️ 2 व्यूज
आजमगढ़। देवारांचल उत्थान सेवा समिति द्वारा नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, नौवा का पूरा में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए चलाया गया राहत अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस पुनीत कार्य में साहू समाज महाराजगंज के पदाधिकारियों और सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा। समिति और साहू समाज की संयुक्त टीम ने अध्यक्ष अशोक गुप्ता, तहसीलदार यादव (पूर्वांचल केसरी कुश्ती संघ) एवं सूर्यभान नेता सोखा के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। राहत कार्य के दौरान टीम ने लालमती निषाद से मुलाकात की, जिनकी पुत्री का विवाह आगामी अप्रैल में निर्धारित है। समिति ने उन्हें आश्वस्त किया कि शादी में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। वहीं अग्निकांड के चलते एक बच्ची की बाधित हुई पढ़ाई को देखते हुए उसे कॉपी-किताब उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया गया। समिति के संरक्षक तहसीलदार यादव ने कहा कि संस्था पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। साहू समाज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंत्री रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं प्रदीप गुप्ता ने भी भरोसा दिलाया कि कोई भी जरूरतमंद असहाय नहीं रहेगा और सभी मिलकर सहयोग करते रहेंगे। इस सेवा कार्य में विकास गुप्ता (अध्यक्ष), हरिकेश यादव ‘लालू’ (सचिव), दिलबर यादव (उपाध्यक्ष), एडवोकेट सिकंदर चौहान (ऑडिटर), सेराज अली (उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), सूर्यमणि यादव, चंदन साहनी, सद्दाम अली (कोषाध्यक्ष), सूरज गौतम सहित अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें