|
📅 09 Jul 2026, 06:19 PM
|
👁️ 221
|
📍 Azamgarh
स्थानीय थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में बुधवार शाम सर्पदंश से एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिस्तीपुर गांव निवासी रामबदन ने बताया कि उनका पोता उत्कर्ष पुत्र राजू, उम्र लगभग ढाई वर्ष, बुधवार शाम करीब 3 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अतरौलिया स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अम्बेडकर नगर, टांडा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उत्कर्ष अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता राजू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोजगार के सिलसिले में वह करीब दस दिन पहले घर से दिल्ली गए थे। मृतक के दादा रामबदन ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि सर्पदंश से एक बच्चे की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां कविता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में सपा का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका 07 Oct 2026, 07:24 PM
- जवाहर नवोदय विद्यालय में जेन अल्फा का आक्रोश, 100 छात्राओं ने बंद किया छात्रावास का गेट 07 Oct 2026, 01:45 PM
- कूटरचित दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस बनवाने का मामला, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार 05 Oct 2026, 03:07 PM
- भगत सिंह के विचारों को वर्तमान संघर्षों से जोड़ने की जरूरत, आजमगढ़ में विचार गोष्ठी 04 Oct 2026, 06:57 PM
- इंटरनेशनल कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में सेंध! आजमगढ़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार 03 Oct 2026, 08:44 PM
- फर्जी वसीयतनामा और जमीन दोबारा बेचने के आरोप में 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज 03 Oct 2026, 07:41 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,737 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,358 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,139 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 988 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 846 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 811 views


