🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 23 Jul 2026, 05:46 PM
|
👁️ 411
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने तांत्रिक होने का झांसा देकर दो सगी बहनों के साथ वर्षों तक दुष्कर्म किया और तीसरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी महफूज पुत्र अबूबकर, निवासी गहनी खुर्द, थाना फूलपुर, पिछले 4-5 वर्षों से उनके घर आता-जाता था। घटना के दिन उसने माता-पिता को मंत्र-जाप के बहाने बाहर बैठा दिया और घर के अंदर झाड़-फूंक के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डराकर लंबे समय तक उनका यौन शोषण किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था।
मामले में थाना फूलपुर पर मु.अ.सं. 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी महफूज (40 वर्ष) को 22 जुलाई की रात करीब 11:26 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग का कड़ा एक्शन: बिलरियागंज में बिना पंजीकरण चल रहे तीन अस्पताल सील 21 Oct 2026, 10:33 PM
- बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: यूपी की बबीता का नाम आने से हड़कंप, आजमगढ़ पुलिस भी जांच में जुटी 21 Oct 2026, 10:26 PM
- आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, ऑटो से करते थे बंद मकानों की रेकी, रात में वारदात को देते थे अंजाम 19 Oct 2026, 11:49 AM
- ट्रेन घर आते समय संदिग्ध मौत से हंगामा, परिजनों ने दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया 17 Oct 2026, 10:12 PM
- होरीलाल मेमोरियल पैरामेडिकल कॉलेज में उत्तीर्ण छात्रों को अजय साहनी ने किया पुरस्कृत 17 Oct 2026, 07:37 PM
- सगड़ी 345 : भाजपा नेता मनीष मिश्रा का तूफानी दौरा, दर्जनों पंडालों में नवरात्र मूर्तियों का किया उद्घाटन 17 Oct 2026, 03:22 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,811 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,419 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,211 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,028 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 898 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 874 views


